फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shravan yatra application invited before 20

समाजवादी श्रवण तीर्थ यात्रा को 20 तक आवेदन मांगे

Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की समाजवादी श्रवण तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकारी खर्च पर उज्जैन और इंदौर की नि:शुल्क के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यात्रा के इच्छुक लोग समाजवादी श्रवण यात्रा डॉट यूपीजीओवी डॉट इनफो से आवेदन अपलोड करने के बाद उसको निर्धारित प्रारूप पर डीएम कार्यालय में 20 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र तथा चिकित्साधिकारी का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और दो फोटोग्राफ दिया जाना अनिवार्य है। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य विभाग और भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) लिमिटेड के सहयोग से उज्जैन और इंदौर की तीर्थ यात्रा के लिए जिले से 10 वरिष्ठ नागरिकों को शासकीय व्यय पर नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों का चयन उनकी जन्म तिथि के अनुसार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 27 से 30 दिसंबर तक यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी भी वरिष्ठ नागरिक को सिर्फ एक बार ही यह सुविधा मान्य होगी। चयनित यात्रियों को उनके निवास स्थान से लखनऊ तक आने-जाने की व्यवस्था परिवहन निगम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed