फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shortage of negative blood group in the district hospital's blood bank

Budaun News: जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का टोटा

Thu, 12 Jun 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shortage of negative blood group in the district hospital's blood bank
बदायूं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ए, ओ, एबी निगेटिव ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं। सिर्फ दो यूनिट बी निगेटिव ग्रुप है। किसी मरीज को रक्त की जरूरत होगी तो परिजनों को संबंधित ग्रुप का रक्तदाता साथ लेकर जाना होगा। अन्यथा रक्त की कमी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में हर दिन आठ से 10 सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर घायलों को खून की जरूरत पड़ती है, लेकिन जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में इन दिनों निगेटिव ग्रुप का टोटा है। ऐसे में अधिकारी निगेटिव ग्रुप के युवाओं से रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं। निगेटिव ब्लड ग्रुप खत्म होने पर लोगों की जान बचाने के लिए सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने महादानियों की सूची बनाई है, जिन्हें कॉल कर स्वैच्छिक रक्तदान का अनुरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
रक्तदान से सुधरती है सेहत, होती है निशुल्क जांचें
डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचती है। साथ ही, रक्तदाता को भी कई लाभ होते हैं। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से पूर्व व्यक्ति की सेहत संबंधी और रक्तदान के बाद रक्त संक्रमण संबंधी कई निशुल्क जांचें होती हैं। समय से बीमारियों का पता चलने पर उनका इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




14 जून को रक्तदान कर बचान जान

रक्त के अभाव में किसी व्यक्ति की सांस न थमे, इसलिए अमर उजाला की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि वे बढ़चढ़कर रक्तदान करें। ताकि जिला अस्पताल पहुंच रहे गंभीर मरीज और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान का संकट न रहे।
--
किस ग्रुप के कितने यूनिट उपलब्ध

ब्लड ग्रुप उपलब्धता

ए निगेटिव 00
बी निगेटिव 02

ओ निगेटिव 00
एबी निगेटिव 00

ए पॉजिटिव 07
बी पॉजिटिव 04

ओ पॉजिटिव 09
एबी पॉजिटिव 01
--
-कुल 35 यूनिट ब्लड है, बच्चों के लिए 100 एमएल के चार पैकेज हैं।
--
नोट : आंकड़े जिला अस्पताल ब्लड बैंक से प्राप्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed