Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Short-weighting of gas cylinders detected at Ram Sridevi Indane Gas Agency in Dataganj

Budaun News: दातागंज में राम श्रीदेवी गैस इंडेन एजेंसी पर सिलिंडरों में पकड़ी गई घटतौली

Thu, 05 Nov 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Short-weighting of gas cylinders detected at Ram Sridevi Indane Gas Agency in Dataganj
बदायूं। विधिक माप विज्ञान लखनऊ के नियंत्रक के आदेश पर स्थानीय टीम ने दिवाली के मद्देनजर सराफा कारोबारी, गैस एजेंसी, मिष्ठान दुकानों में जांच की। इस दौरान दातागंज में राम श्रीदेवी गैस इंडेन एजेंसी पर सिलिंडरों में घटतौली पकड़़ी गई। वहीं सराफा दुकानों में बिना सत्यापन के कारोबारी कांटे से वजन कर सोना-चांदी बेचते तो कई घटतौली कर ग्राहकों को मिठाई बेचते पकड़े गए। विभागीय निरीक्षक ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान के बिसौली व दातागंज के निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि तीन माह में कंपाउंडिंग नहीं कराने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम में वाद दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से क्षेत्रों में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों में एलपीजी, आटा, मैदा, सूजी पैकेट, वनस्पति तेल, घी, पेंट, मिठाइयों के अलावा गिफ्ट पैकेट, सराफा की जांच की गई। निरीक्षक ने बताया कि दातागंज तहसील क्षेत्र के राम श्रीदेवी गैस इंडेन एजेंसी पर घरेलू सिलिंडरों में घटतौली पाई गई। कई सिलिंडरों को चेक करने के बाद दो से ढाई किलो गैस की हेराफेरी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटतौली मिलने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा में कार्रवाई की गई। बिसौली तहसील क्षेत्र के वजीरगंज में राहुल सराफ, अमरीश सराफ, आभाष ज्वैलर्स मेन बाजार वजीरगंज के प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलीं। सराफा की दुकानों में बिना सत्यापन कराए कांटे से वजन तौल कर सोना-चांदी की बेचे जाने की बात सामने आई। इनके साथ मुकेश पाल मिठाई विक्रेता, निहार स्वीट्स सैदपुर और बालाजी स्वीट्स बदायूं रोड वजीरगंज की दुकानों में मिठाई में घटतौली करने का खेल पकड़ा गया।



जहां-जहां गड़बड़ियां मिली हैं उन सभी दुकानदारों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम में कार्रवाई की गई है। मिठाई विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि मिठाई तौल के साथ डिब्बे का वजन शामिल न करें। - ओम प्रकाश, निरीक्षक बिसौली व दातागंज क्षेत्र, विधिक माप विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed