फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shopkeeper burnt to death due to petrol, commotion by placing dead body in front of police post

Budaun News: पेट्रोल से झुलसे दुकानदार की मौत चौकी के सामने शव रखकर हंगामा

Fri, 28 Feb 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper burnt to death due to petrol, commotion by placing dead body in front of police post
उझानी/ कछला। ननाखेड़ा गांव में करीब एक महीना पहले पेट्रोल से हमले में झुलसे दुकानदार शिवा कश्यप की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। कछला पहुंचे परिजनों ने शव पुलिस चौकी के सामने रखकर हंगामा किया। महज एक आरोपी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल भी उठाया। गुस्साए परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवा कश्यप (18) कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के निवासी थे। 23 जनवरी शाम बाइक सवार कादरचौक थाना क्षेत्र के भूडा भदरौल मढइयां निवासी वीरपाल से पेट्रोल डलवाने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

वीरपाल ने पेट्रोल भरी बोतल शिवा पर उड़ेलकर माचिस की तीली जलाकर शिवा पर फेंक दी थी। आग से शिवा बुरी तरह झुलस गए थे। आगरा के निजी अस्पताल में शिवा का इलाज चल रहा था, बृहस्पतिवार सुबह अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग शिवा घर ले जाने की बजाय कछला पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पिता राजवीर कश्यप ने बताया कि पुलिस को उन्होंने तीन आरोपियों के नाम बताए थे।
रिपोर्ट में वीरपाल के अलावा बाकी दो आरोपियों के नाम नहीं बढ़ाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को साजिश के तहत बचा लिया।
परिजनों ने पुलिस की और भी सवाल उठाते हुए शव पुलिस चौकी के सामने रखकर हंगामा कर दिया। बताते हैं एक घंटे तक हंगामे के बीच इस आश्वासन पर पुलिस शव सील कर सकी कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मृतक के परिजनों ने कोतवाली आकर भी चौकी के पुलिसकर्मियों की शिकायत की। बता दें कि घटना के अगले दिन पुलिस ने वीरपाल को जेल भेज दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed