{"_id":"67b22a68b77e07316d0fa672","slug":"shopkeeper-arrested-with-four-reels-of-chinese-manjha-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134412-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चाइनीज मांझे की चार चरखी के साथ दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चाइनीज मांझे की चार चरखी के साथ दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पनवाड़ी में एक दुकान में दबिश देकर चाइनीज मांझे की चार चरखी के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को वह हेड कांस्टेबल अमित कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि घंटाघर के पास कुछ लोग चाइनीज मांझा खरीद व बेच रहे हैं। वह सूचना पर बताई गई दुकान पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर दुकान के बाहर खड़े लोग भागने लगे।
पुलिस ने दुकानदार जावेद पुत्र अच्छन खां निवासी मोहल्ला पनवाड़ी को पकड़ लिया। दुकान से चाइनीज मांझे की चार चरखी बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसका चालान कर दिया। संवाद