फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shoe and pant of a youth missing for seven days found

Budaun News: सात दिन से गायब युवक का मिला जूता और पैंट

Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shoe and pant of a youth missing for seven days found
बदायूं। सात दिन पहले शाहजहांपुर के कलान कस्बे से बहन के घर उसावां थानाक्षेत्र के गांव पचदेवरा आया युवक अचानक लापता हो गया। सात दिन के बाद उसावां के गांव पचदेवरा के जंगल में उसके पैंट व जूते मिलने से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कलान थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुरा निवासी चंद्रपाल पुत्र झमन लाल अपने घर से अपनी बहनोई के घर उसावां थाना क्षेत्र पर पचदेवरा दीवान नगर अजय पाल के घर सात मई को आए थे। उसके बाद वहां से आठ मई को वापस चले गए, लेकिन अभी तक वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने इसकी शिकायत कलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराकलां पुलिस चौकी में की थी। बुधवार को पचदेवरा दीवान नगर गांव के बाहर पैंट पड़ी हुई मिली। सूचना पर उसावां पुलिस मौके पर पहुंची। वहां छानबीन की लेकिन, ऐसी कोई घटना न सुराग नहीं पाया गया। थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया बराकलां चौकी क्षेत्र के ग्राम रामपुरा से आया था और वापस भी गया। उसके बाद अब तक घर नहीं पहुंचा है। तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो जांच करेंगे। कपड़ा मिलने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed