फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shobha yattra

हनुमान शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

Thu, 21 Apr 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
shobha yattra
अद्भुत रूप में सजी हनुमान की झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। हनुमान जन्मोत्सव समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की शृंखला में शहर में हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। यह शहर के हरप्रसाद मंदिर से शुरू होकर विरुआबाड़ी मंदिर, टिकटगंज, खैराती चौक, नेहरू चौक, लोटनपुरा, परशुराम चौक, कैलाश टॉकीज, मम्मन चौक, पुराना बाजार होते हुए विरुआबाड़ी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में खासतौर से खैराती चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भागीदारी की। वहां शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में दिल्ली, आगरा, बुलंदशहर, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मेरठ आदि जगहों की झांकियां और अखाड़े शामिल हुए। संजीवनी बूटी लेकर जाते हुए हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। काफी संख्या में फोर्स शोभायात्रा के साथ रहा। इस मौके पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, राकेश गुप्ता, धीरज सक्सेना, सुभाष शर्मा, शिव कुमार वर्मा, हरिओम पाठक, शिवम जौहरी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद

शोभा यात्रा मे राम दरबार।संवाद

शोभा यात्रा मे राम दरबार।संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed