फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shobha Yatra taken out from Jaharveer temple, tableaus mesmerized the audience

Budaun News: जाहरवीर मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा, झांकियों ने मन मोहा

Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra taken out from Jaharveer temple, tableaus mesmerized the audience
शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी। संवाद - फोटो : mathura
उघैती। पीपरी रघुनाथपुर रोड पर गोगा जाहरवीर बाबा मंदिर परिसर में मेला लगा है। रविवार को मेला का रंग बरसात ने फीका कर दिया। इसके बावजूद भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर में निकली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मंदिर से निकली झांकियों में गोगा महाराज, काली अखाड़ा, राधा कृष्ण की झांकी, शिव तांडव, माखन चोर श्री कृष्ण, शेरावाली, गणेश, रीछ, लंगूर, भारत माता व सेठ सेठानी आदि की झांकी थी। इस पर नृत्य करते कलाकारों ने कस्बा वासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा पर जगह-जगह फूलों की बरसात की गई। झांकियां रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर बैंक रोड, मुख्य बाजार, होली चौक, गुप्ता चौक होते हुए मेला प्रागंण में पहुंची। इस मौके पर नरेश रावत, बाबू, ठाकुर पुष्पेंद्र रावत, अरविंद कुमार, खूबचंद आदि लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी। संवाद

शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed