{"_id":"687fe91bc2e42852a50cb53f","slug":"shivaratri-today-chants-of-har-har-mahadev-will-reverberate-in-shiva-temples-badaun-news-c-123-1-sbly1018-143662-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि आज : शिवालयों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि आज : शिवालयों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
नगला मंदिर में शिवरात्रि को लेकर चल रही तैयारी। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला का उपचार करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
बदायूं। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों की तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया है। बुधवार सुबह से ही सभी शिवालयों में बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगेंगे। जिले के सरह बरौलिया में विशाल मेले का आयोजन होगा। इसकाे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
शिवरात्रि बुधवार को है। पर्व को लेकर मंदिरों में एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। रंगाई- पुताई के साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर में तो हर सोमवार को भीड़ लग रही है, लेकिन शिवरात्रि के चलते कांवड़ियों की भीड़ अधिक रहेगी। यहां पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मंदिर कमेटी के लोग भक्तों की सेवा में रहेंगे।
इसी तरह शहर के लाला हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर, नगला मंदिर, रघुनाथ मंदिर आदि मंदिरों में तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया है। सभी मंदिरों के पट सुबह चार बजे ही खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ सरह बरौलिया गांव में मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत बाबा सोहनदास ने बताया कि यहां कई दिनों से मेले के लिए तैयारियां चल रहीं थीं, जो मंगलवार शाम तक पूरी कर गईं हैं। मेले में झूले लगाए गए हैं। यहां शिवभक्तों के अलावा जिले भर के लोग आकर जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर शिवालय घंटा घड़ियालों की आवाज से गुंजायमान रहेंगे। शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।