फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivanshu Gautam murder case: Accused Sunny's brother and brother-in-law arrested

शिवांशु गौतम हत्याकांड : आरोपी सनी का भाई और बहनोई गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 04:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Shivanshu Gautam murder case: Accused Sunny's brother and brother-in-law arrested
सिविल लाइंस थाने में खड़े हत्यारोपी सनी के मददगार।स्रोत-पुलिस
बदायूं। शिवांशु गौतम हत्याकांड का आरोपी सनी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बुधवार को पुलिस ने सनी की मदद करने के आरोप में उसके छोटे भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बहनोई रुपये लेकर सनी की मदद कर रहा था। उसने पांच अप्रैल को सनी को अपने घर में छिपाया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम की दो अप्रैल की रात बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बोरी में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया था। सात अप्रैल को पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारोपी तनु को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिवांशु का शव बरामद किया था। तनु ने बताया था कि उसने सनी के साथ मिलकर शिवांशु की हत्या की थी। बाद में शव बोरी में बंद करके झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन

तनु को जेल भेजने के बाद पुलिस सनी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। इधर, छानबीन के दौरान पुलिस की जानकारी में आया कि सनी की फरारी में उसका छोटा भाई मनी और बहनोई बरेली के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकलापुर निवासी गौरव कश्यप मदद कर रहा है। पांच अप्रैल को गौरव ने 20 हजार रुपये लेकर सनी को अपने घर में छिपाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद भी दोनों आरोपियों ने सनी का पता नहीं बताया, लेकिन यह स्वीकार किया है कि वे रुपये लेकर उसकी मदद कर रहे थे। उसे खाना भी खिला रहे थे। पुलिस की हर गतिविधि की भी उसे जानकारी दे रहे हैं। लिहाजा दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सनी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed