बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2021-22 का मार्च पास्ट के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन द्वारा वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। पहले दिन कैरम, शतरंज, चक्का फेंक प्रतियोगिता कराईं। कैरम प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने मारी बाजी।
राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दिन कैरम, शतरंज व चक्का फेंक प्रतियोगिताएं हुई। इसमें कैरम प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्राओं ने प्रतिभागिता किया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की अबरीक फारुकी ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की नेहा अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अंशिका सिंह बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, अनुराधा बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और आकांक्षा शर्मा बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान पाया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में रवि वाला बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, नेहा शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, रचना बीए प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।