फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivam number 1 in 3000 meter race

Budaun News: 3000 मीटर दौड़ में शिवम नंबर 1

Mon, 09 Oct 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 09 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shivam number 1 in 3000 meter race
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंक में भाग लेता ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। 67वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, चक्का फेंक, ऊंचीकूद, लंबीकूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 3000 मीटर दौड़ में मदन लाल इंटर कॉलेज के शिवम ने पहला स्थान और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सत्यवीर को दूसरा स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, आयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने किया। दातागंज विधायक ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें, साथ ही प्रथम नंबर न आने पर निराश न हों बल्कि पहले से बेहतर बनने की कोशिश करें। इसके बाद तीन हजार मीटर सीनियर बालक वर्ग की स्पर्धा में मदन लाल इंटर कॉलेज के शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के सत्यवीर ने दूसरा और राधेलाल इंटर काॅलेज के गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल दीक्षित, जितेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, ओमवीर यादव, दीपेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, केहरी सिंह, विदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पोल वाॅल्ट में केदारनाथ की सेजल छाईं : पोल वाॅल्ट के सीनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की सेजल पाल ने प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की फिजा ने द्वितीय और बदायूं के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अंजली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोल वॉल्ट जूनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की अनामिका प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की निशा द्वितीय, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की आंकाक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोल वॉल्ट जूनियर बालक में प्रमोद इंटर कॉलेज के विवेक प्रथम, प्रमोद इंटर कॉलेज के लवकुश द्वितीय और संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




400 मीटर में अनामिका ने बाजी मारी : 400 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की अनामिका प्रथम, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अनिष्का द्वितीय, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, 400 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की नंदनी ने प्रथम, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की अंशिका ने द्वितीय, बदायूं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।


राघवेंद्र ने लगाई सबसे ऊंची छलांग : ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के राघवेंद्र कुमार ने प्रथम, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला के अनुपम सिंह द्वितीय, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला के प्रशांत कुमार सिंह ने तृतीय, ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला के हिमांशु ने प्रथम, उसावां के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के रोहित ने द्वितीय, उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में मदन लाल इंटर कॉलेज के सचिन ने प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के राघवेंद्र ने द्वितीय, एनए इंटर कॉलेज के निर्दाेंष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


मुस्कान ने त्रिकूद में लहराया परचम, गोला फेंक में स्वाति अव्वल: त्रिकूद सीनियर बालक वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के राघवेंद्र ने पहला, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला के अनुराग ने द्वितीय, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के अंकित ने तृतीय, त्रिकूद जूनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की मुस्कान ने प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की साक्षी सिंह ने द्वितीय, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज नेहा ने तृतीय स्थान पाया। चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) सब जूनिर बालक वर्ग में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के रूपेश ने प्रथम, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के रेहान सैफी ने दूसरा व मदन लाल इंटर कॉलेज के शिवांग मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज स्वाति प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की राधिका द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय अलापुर की करिश्मा तृतीय रहीं।

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंक में भाग लेता खिलाड़ी। संवाद

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंक में भाग लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed