{"_id":"57b08eae4f1c1b4f446eafa4","slug":"shiva-jalabhishek-descended-to-kanvdia","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव के जलाभिषेक को उमड़े कांवड़िया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के जलाभिषेक को उमड़े कांवड़िया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिव के जलाभिषेक को उमड़े कांवड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवालय सजे, जोश और जुनून के साथ तिरंगा लेकर निकले शिवभक्त
कछला से लेकर बदायूं तक रेगते हुए गुजरे वाहन
सावन के अंतिम सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा में राष्ट्र भक्ति का जज्बा साफ दिखा। भगवान झंडे के साथ कांवड़ियों के जत्थों में तिरंगा भी लहराया गया। कछला से लेकर बदायूं तक हाईवे पर शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। सोमवार को शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक होगा।
सावन के अंतिम सोमवार से पहले रविवार को कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक कांवड़ियों के जत्थे भगवान और तिरंगा झंडा लहराते हुए जल भर कर शिवालयों की ओर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कूच करते रहे। कछला से बदायूं तक हाईवे भगवा और राष्ट्र भक्ति के रंग में रंग गया है। कांवड़ियों के सैलाब के मद्देनजर सभी संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर पुलिस के साथ पीएसी की दो अतिरिक्त प्लाटून की भी तैनाती की गई। कछला गंगा घाट पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। खुराफातियों पर नजर रखने को कांवड़ यात्रा रूट के संवेदनशील इलाकों में सीसी कैमरों से नजर रखी गई। स्वतंत्रता दिवस और सावन का अंतिम सोमवार एक साथ होने की वजह से पुलिस-प्रशासन की ओर से ज्यादा सतर्कता से काम लिया गया।
-----
कछला से लेकर बदायूं तक कई जगह जाम
बदायूं/उझानी। पुलिस-प्रशासन की ओर से निर्वाध कांवड़ यात्रा को लेकर पहले से पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, इसके बावजूद कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने से कछला से लेकर बदायूं तक कई जगह दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे पर भगवा रंग में रंगे कांवड़ियों के बीच लहराता तिरंगा लोगों में जोश और उत्साह का संचालन करता रहा। कछला चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
-----
आकर्षण का केंद्र रही 151 फीट की कांवड़
कुंवरगांव। कांवड़ यात्रा में 151 फीट की डाक कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। शिव भक्त इस कांवड़ को कुंवरगांव से ले गए थे। कछला घाट से जब 151 फीट की कांवड़ में जल भरकर शिव भक्त वापस चले तो उनको जगह-जगह स्वागत किया गया। शिव भक्त सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करेंगे।
-----
कश्मीर मुद्दे पर पीएम के बयान ने भरा युवाओं में जोश
बदायूं। कांवड़ यात्रा में तिरंगा लेकर शामिल युवाओं से बात करने पर उन्होंने कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया। पिछले महीने कश्मीर में आतंकी बुरहानवानी की मुठभेड़ में मौत के बाद घाटी में अशांति है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया था। इससे युवाओं में जोर भर गया। दूसरी ओर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के साथ सावन का अंतिम सोमवार भी है।
-----
कांवड़ियों की सेवा को लगी रही होड़
जगह-जगह हुए भंडारे, मेडिकल कैंप लगाए गए
बदायूं। कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। जगह-जगह जलपान और भंडारों के आयोजन के साथ मेडिकल कैंप भी लगाए गए। वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड ने कांवड़ियों के लिए मेडिकल कैंप लगाया। इसमें डॉ. प्रशांत गुप्ता, राहुल रावत, अनुभव उपाध्याय, शांतनु दुबे, विशाल गुप्ता, अभिषेक राठौर, नितिन शर्मा, संदीप सिंह, देवांश आदि का सहयोग रहा। श्री त्रिलोक शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें किशोर कुमार, गुरुप्रीत सिंह, नीरज अग्रवाल, रजनीश माहेश्वरी, रविकांत दीक्षित, प्रशांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, वीके पाठक आदि का सहयोग रहा।
लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इंजीनियर मुकेश शर्मा समेत अविनाश वर्मा, मानव शर्मा, बबलू, टिंकू पटेल, राजीव सिंह, हरीश बजाज, प्रदीप गुप्ता, अजय गंगवार, आर.एन.मौर्य ,वीरेश गुप्ता, छत्रपाल सिंह, दिलीप पटेल, प्रमोद कुमार, संजू तोमर, एन.एल.शर्मा, अशोक साहू, संजीव कुुमार, अभय दुबे, शिवम सक्सेना, राजकुमार वर्मा आदि का सहयोग रहा। श्री शिव भक्त मंडली की ओर से मेडिकल कॉलेज के पास कांवडिय़ों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सतीश गुप्ता, रमेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, गौरव पाठक, अमन मयंक शर्मा, दिनेश शर्मा, गौरव, मुरली शर्मा का सहयोग रहा।
-----
पूर्व विधायक राम सेवक ने बांटा प्रसाद
बदायूं। हिंदूवादी भाजपा नेता पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल ने कांवड़ियों के लिए प्रसाद बांटा। खुली कार में कछला से बदायूं तक घूम कर उन्होंने शिव भक्तों से आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह ही पटेल अपने समर्थकों के कछला गंगा घाट पहुंच गए थे। उन्होंने कछला से बदायूं तक शिव भक्तों का अभिवादन किया। उनके साथ राजेंद्र गुप्ता, मुखिया महेष गुप्ता, अतुल श्रोती, सत्यवीर सिंह, संजीव गुप्ता, पवन शंखधार, रामौतार मिश्रा, अरविंद सिंह, हरिबाबू, रूम सिंह, आलोक आदि भी रहे ।