फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shiva devotees gathered at Ganga Ghat before Jalabhishek

Budaun News: जलाभिषेक से पहले गंगाघाट पर उमड़े शिवभक्त

Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees gathered at Ganga Ghat before Jalabhishek
जला​भिषेक से पहले गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी। शिव मंदिरों में जलाभिषेक से पहले कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक गंगा स्नान का दौर चला। पूजन के बाद शिवभक्त हाईवे के रास्ते निकले तो बम-बम भोले का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला दो दिन पहले ही शुरू हो चुका था। मंगलवार शाम से आसपास इलाके के शिवभक्तों की टोलियां घाट पर पहुंचीं तो आस्था की डुबकी लगाकर पूजन के बाद कांवड़ यात्रा का क्रम बुधवार सुबह तक चलता रहा। सबसे ज्यादा टोलियां बाइक सवार शिवभक्तों की दिखीं। कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले शिवभक्तों की अधिकतर टोलियों ने घाट पर ही पुरोहितों से पूजन कराया। हाईवे पर कछला से लेकर बदायूं तक बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

शिवभक्तों की टोलियों में शामिल बिल्सी निवासी चंद्रपाल और बिसौली के गांव रानेट के हरीओम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी टोलियां घाट पर पहुंचीं तब हजारों की संख्या में शिवभक्त थे। इसके विपरीत कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकतर टोलियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप वाहनों पर लगे डीजे साउंड सिस्टम की भी धूम रही। शिवभक्तों ने घाट पर कांवड़ का शृंगार भी किया। इसे लेकर घाट से सटे बाजार में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed