{"_id":"61670704ab50f836de5876cf","slug":"shiva-devotee-ravana-is-also-worshiped-in-a-temple-here-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: यहां एक मंदिर में होती है शिवभक्त रावण की भी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: यहां एक मंदिर में होती है शिवभक्त रावण की भी पूजा
Wed, 13 Oct 2021 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी , बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी , बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:50 PM IST
सार
पुजारी रविंद्र शर्मा का कहना है कि मंदिर रावण का नहीं है बल्कि यहां रावण की प्रतिमा शिवलिंग के पास स्थापित है। दशहरा पर काफी लोग विद्वता और शिवभक्ति के कारण रावण की पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा पर देश भर में जहां एक ओर रावण का पुतला दहन किया जाता है वहीं शहर के मोहल्ला साहूकारा के एक मंदिर में स्थापित शिवभक्त रावण की प्रतिमा की पूजा की जाती है। मंदिर को ‘रावण का मंदिर’ नाम से ही जाना जाता है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला साहूकारा में यह मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। मंदिर में रावण के अलावा शिव दरबार, भगवान विष्णु, हनुमान जी, माता काली और माता दुर्गा की प्रतिमाओं के अलावा शिवलिंग भी स्थापित है। दशहरा पर हर साल मंदिर में प्रकांड विद्वान और शिवभक्त होने के नाते रावण की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा होती है। मंदिर की देखभाल रविंद्र शर्मा और उनकी पत्नी रश्मि शर्मा करते हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि रावण शिव जी का भक्त था। मंदिर रावण का नहीं है बल्कि यहां रावण की प्रतिमा शिवलिंग के पास स्थापित है। दशहरा पर काफी लोग विद्वता और शिवभक्ति के कारण रावण की पूजा करने आते हैं। मंदिर में रावण के अवगुणों की नहीं बल्कि सद्गुणों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने लोग रोजाना पहुंचते हैं, लेकिन दशहरा के दिन काफी संख्या में लोग रावण की पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन