{"_id":"58d018134f1c1b2e4a1a298f","slug":"shitala-mata-s-devotees-took-out-the-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला माता के भक्तों ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता के भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शीतलाष्टमी पर जयंती हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद वितरण
शीतला माता के दो दिनी वार्षिकोत्सव का सोमवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। दोपहर तक चले हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन मनमोहक रहा। कलाकारों ने करतब भी दिखाए।
महिला-पुरुषों ने माता की महिमा का गुणगान करते हुए उनकी पूजा-अर्चना की। आयोजकों में शामिल शिवसनेही मिश्रा ने जयंती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धालुओं को शीतला माता के पूजन की विधि समझाई। कहा-माता शीतला अपने भक्तों को निरोग रखने के लिए कृपा प्रदान करती हैं। अपराह्न में विद्यालय परिसर से शुरू शोभायात्रा किलाखेड़ा, बाजारकलां और कछला रोड बाजार से स्टेशन रोड और घंटाघर चौराहे पर पहुंची तो लोगों ने फूल बरसाए। शोभायात्रा में काली अखाड़े में शामिल कलाकारों की टोली का प्रदर्शन मनमोहक रहा।
काली बने कलाकार ने तलवार चलाकर भक्तों को आस्था से सराबोर कर दिया। बैंडबाजों पर भी शीतला माता के भजन की धुन गूंजती रही। स्कूली बच्चे भी देवी और देवताओं के स्वरूप में नजर आए। शोभायात्रा में करीब दो दर्जन झांकियां थीं। बिल्सी रोड बाजार से होकर विद्यालय परिसर पहुंची शोभायात्रा के विसर्जन पर प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में शिवगोपाल, विष्णुगोपाल, आलोक कुमार, प्रमोद, शिवकिशोर माहेश्वरी, राधाकृष्ण यादव, राजीव यादव, आशीष, मोहित पंडित, विजय प्रकाश मिश्रा, सुनील उपाध्याय, सुरेश गोयल, रामकुमार माहेश्वरी, कमलेश, भारत कुमार और धीरज वर्मा मौजूद थे।