{"_id":"61ca066bf114892ce34200ac","slug":"shinjan-in-junior-category-and-chitransh-s-team-winner-in-senior-category-badaun-news-bly470680293","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ग में शिंजन व सीनियर वर्ग में चित्रांश की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ग में शिंजन व सीनियर वर्ग में चित्रांश की टीम विजेता
विज्ञापन
बदायूं क्लब में बॉल के साथ खेलती युवतियां। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं क्लब की ओर से आयोजित किए जा रहे वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत जूनियर वर्ग में शिंजन व सीनियर वर्ग में चित्रांश की टीम विजेता रही।
उपाध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता द्वारा अपने पिता स्व. बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मैचों का सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। प्रथम मैच में बच्चों ने शानदार खेल दिखाया। रोमांचक मैच में शिंजन विशाल की टीम विजयी रही। यहां पहले खेलते हुए शिंजन की टीम ने 88 रन बनाए। जवाब में पर्व की टीम 80 रन ही बना सकी।
उसके बाद हुए सीनियर खिलाड़ियों के मैच में अक्षज रस्तोगी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक स्कोर इकजोत दुआ का रहा। मयूर एवं आशीर्वाद वशिष्ठ ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। गौरव एवं कप्तान चित्रांश सक्सेना ने दो दो विकेट लिए। 155 रन के लक्ष्य के लिए चित्रांश की टीम ने दो ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ईशान मेंहदीरत्ता ने नाबाद रहते हुए 77 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इकजोत दुआ मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
अंपायर के रूप में राजीव कुमार एवं अक्षत दीक्षित उपस्थित रहे। मैच खेलने वाले सदस्यों में विजयी टीम में संजय रस्तोगी, रविंद्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल, गौरव रस्तोगी, दिवम विशाल, डॉ. आदित्य हरी गुप्ता रहे जबकि उप विजेता टीम में नितिन गुप्ता, दिनेश मदान, सुरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह, आशीष सिंघल, रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ ऋषिराज एवं विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इसके बाद क्लब सदस्यों के परिजन के लिए आयोजित मनोरंजन खेलों में टक ऑफ बाल, कुर्सी रेस का सदस्यों ने खूब आनंद लिया। सचिव डॉ. अक्षत अशेष के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियों में अर्जुन, स्तुति, गहना, रिद्धि, आगम, अंश, नव्या का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मंजुल शंखधार, नितिन कुमार, संजीव वैश्य, पम्मी मेंहदीरत्ता, शोभित वैश्य, गुंजन वैश्य आदि उपस्थित रहे। आभार मनीष सिंघल ने एवं संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।