फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shikshamitrs trihum for justice

जिले भर से उठी न्याय के लिए हुंकार

Wed, 16 Sep 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Wed, 16 Sep 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद से प्रदेश भर में शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षक आंदोलित हैं। आंदोलन के प्रथम चरण में उन्होंने सामूहिक अवकाश पर रहकर दो दिन तक सभी बीआरसी केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार को सभी शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षक मालवीय आवास पहुंचे। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले सुबह से ही यहां पहुंच गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल ऐसा निर्णय लेना चाहिए, जिससे शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षकों की रोजी-रोटी पर संकट नहीं आए। बोले, हाईकोर्ट द्वारा एकपक्षीय फैसले की वजह से शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं और आहत होकर इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। कहा कि वह न्याय पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में यह रहे शामिल
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, मनोज यादव, रावेंद्रसिंह, मृदुलेश यादव, सतीश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार, बाबू खां, अमित शर्मा, अरुण तोमर, जहीरुल इस्लाम,गजेंद्र शाक्य, अजमल, दिनेश चौधरी, अनेक पाल सिंह,रामगोपाल, फुरकान अहमद, राहुल रस्तोगी, सुनील यादव, ऐवरन सिंह, चरन सिंह, बाबू सिंह, कुंवरपाल, आशीष दुबे, कमल यादव, अवनीश कुमार आदि।
विज्ञापन


धैर्य बनाएं रखें शिक्षामित्र
बदायूं। ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलित शिक्षामित्र-समायोजित शिक्षकों से कहा कि सरकार उनकी समस्या के प्रति गंभीर है। इसलिए वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएं जिससे कोई उन्हें पर बात उठें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी रही चौकस
बदायूं। सूबे के कई जिलों में समायोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों के आक्रामक रवैय्ये के बाद से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यहां पर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। सीओ सिटी आरएस धामा के अलावा कई थानों के एसओ, पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे।

संवेदनशील स्थानों पर रहा पुलिस का पहरा
बदायूं। प्रदेश में कई स्थानों पर शिक्षामित्रों और समायोजित शिक्षकों द्वारा फांसी लगाने आदि की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों पर काफी नजरें रखीं। कलक्ट्रेट स्थित ओवरहेड टैंक पर भी पुलिस रही। पुलिस की नजर कैन,बोतल आदि ले जाने वालों पर भी रही।

चंदे पर दिया जोर
बदायूं। धरने पर बैठे शिक्षामित्रों के पदाधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जाने लिए सभी चंदा देंगे। इस पर तमाम शिक्षामित्र-समायोजित शिक्षकों ने हामी भरी।


सरकार हल करे संकट
बदायूं। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला सचिव अनिल कुमार यादव ने सरकार से जल्द ही शिक्षामित्रों के संकट को दूर करने की मांग की है।

आखिरी सांस तक चलेगा : मदुलेश
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के सभी शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर दूसरे दिन भी धरना दिया। साथ ही आर-पार की लड़ाई को तैयार रहने का आह्वान किया। शिक्षामित्र संघ के मंडलाध्यक्ष मृदुलेश यादव ने कहा कि अब आखिरी सांस तक संघर्ष चलेगा। जिला संयुक्त मंत्री गजेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि हमें न्याय प्रक्रिया में पूर्णत: विश्वास है, लेकिन इस फैसले ने उनके परिवार के भरण पोषण का अधिकारी छीन लिया है। धरने पर अनूप कुमार, अहिवरन सिंह यादव, विनय कुमार, राजेश गुप्ता, आशीष कुमार, भुवनेश यादव, ओमेंद्र, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश, वेदपाल, पान सिंह यादव, पूनम रानी, संजीव गोयल, शिवम उपाध्याय, बादाम सिंह, हरीश चंद्र, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, इमरान खां, रमेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed