{"_id":"586a6d694f1c1ba709158670","slug":"shifting-the-pole-to-four-lane-waiting-for-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के पोल शिफ्टिंग को धनराशि का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के पोल शिफ्टिंग को धनराशि का इंतजार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं-गुन्नौर के पोल शिफ्टिंग को मांगे विद्युत विभाग ने 5.67 करोड़
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बदायूं-गुन्नौर हाईवे को फोरलेन किए जाने की घोषणा के बावजूद निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। फोरलेन के निर्माण के लिए विद्युत विभाग की ओर से किए जाने वाले पोल शिफ्टिंग कार्य शासन से धनराशि न आने से अटका हुआ है।
बदायूं-गुन्नौर फोरलेन का निर्माण कराने का कार्य लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड को दिया गया है। हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने से पहले रास्ते में आने वाले विद्युत विभाग के पोल को दूर शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए विद्युत विभाग की ओर से करीब 5.67 करोड़ रुपये का इस्टीमेट दिया गया था, लेकिन निर्माण करने वाली संस्थाओं को धनराशि नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य फिलहाल गति नहीं पकड़ पा रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन केसी वर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से 5.67 करोड़ का इस्टीमेट दिया जा चुका है। धनराशि आते ही विद्युत विभाग को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके बाद पोल शिफ्ट कर दिए जाएंगे।