फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sheelam retained the girl's championship, Vipin became the boy's champion

Budaun News: शीलम ने छात्रा चैंपियनशिप रखी कायम, विपिन बने छात्र चैंपियन

Fri, 20 Feb 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sheelam retained the girl's championship, Vipin became the boy's champion
राजकीय डिग्री कॉलेज में ऊंचीकूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत कॉलेज - फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ। अंतिम दिन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र वर्ग में बीए प्रथम सेमेस्टर के विपिन ने सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की शीलम ने लगातार तीसरी बार चैंपियनशिप जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों के लिए आयोजित 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विपिन, दूसरा स्थान अजय यादव और तीसरा स्थान मोहित ने प्राप्त किया।
छात्राओं की ऊंची कूद प्रतियोगिता में तनुष्का चौहान प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और कुमकुम चौधरी ने तृतीय रहीं।
छात्रों की ऊंची कूद में कुशाग्र सिंह ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और आयुष शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में तनुष्का चौहान प्रथम, उपासना द्वितीय व संयुक्त रूप से तमन्ना और रेनू राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की जैवलिन थ्रो में अर्पित प्रथम, सत्यम सक्सेना द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में मोहित ने प्रथम, कुशाग्र सिंह कुमार द्वितीय व आयुष शर्मा ने तृतीय रहे।
विज्ञापन

वहीं, छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुहालिया खान ने प्रथम, तनुष्का चौधरी ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने कहा कि प्रतियोगिता जीवन भर चलती रहती है। यही आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रद्धा यादव, डॉ. सोनी मौर्या, डॉ. राशिका चावला, प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हुकूम सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।

राजकीय डिग्री कॉलेज में ऊंचीकूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत कॉलेज

राजकीय डिग्री कॉलेज में ऊंचीकूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत कॉलेज- फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed