{"_id":"ce71e1ca460777c969fab8077aeb9bb7","slug":"she-was-the-third-day-the-autopsy-of-the-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन हो सका युवती के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन हो सका युवती के शव का पोस्टमार्टम
बदायूं
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वजीरगंज थाने के सैदपुर के पास तीन दिन पहले मिले अज्ञात युवती के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। तीन डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पैनल ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। प्राइवेट पार्ट से स्लाइड बनाई गई है। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
सैदपुर के पास रविवार को अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली थी। आशंका जताई जा रही थी कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसकी लाश यहां फेंक दी गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन तक लाश पड़ी रही। आखिर मंगलवार को डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. आंशू अग्रवाल और डॉ. सोभना के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। वजीरगंज पुलिस उसकी शिनाख्त करने में नाकाम रही है।