फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   She is unsafe because of her husband's revolver, she complained about being thrown out of her in-laws' house

Budaun News: पति की रिवॉल्वर से हैं असुरक्षित, ससुराल से निकालने की शिकायत

Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
She is unsafe because of her husband's revolver, she complained about being thrown out of her in-laws' house
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की ​शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन। सं - फोटो : संवाद
बदायूं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने महिलाओं की शिकायतों को सुना। इस दौरान किसी ने पति के रिवॉल्वर से खुद को असुरक्षित बताकर लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की तो किसी ने पति व सास-ससुर द्वारा मारपीट कर ससुराल से निकालने की समस्या साझा की।
विज्ञापन

मैथूगढ़ से आईं गीता गौतम के बताते हुए आंख में आंसू छलक आए कि पांच साल शादी को हो गए हैं। पति ने शादी के कुछ दिन बाद ही घर से निकाल दिया। न ही अपने साथ रखता है और न ही गुजारे के लिए पैसे देने को तैयार है। गोंतरा गांव की नीतू मिश्रा ने पति की रिवॉल्वर से खुद की जान को खतरा बताया। लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने आयोग की सदस्य को बताया कि पति ने जलाने का प्रयास भी किया था। इस दौरान छह शिकायतकर्ता पहुंचे। सभी शिकायतों पर महिला आयोग की सदस्य ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी, शेखूपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय व जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया। आयोग की सदस्य संगीता जैन ने बताया कि सभी पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनी हैं। संबंधित अधिकारियों से बात भी की है। उचित कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सीडीओ केशव कुमार, डीआईओएस प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed