{"_id":"6925f34bb79cbacd93002b65","slug":"she-gave-sleeping-pills-to-her-husband-and-ran-away-with-her-lover-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151623-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी संग चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी संग चली गई
विज्ञापन
बदायूं। पति को नशे की गोलियां देकर पत्नी ने उसे सुला दिया। इसके बाद तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ चली गई। होश आने पर पति ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस को शिकायती पत्र देकर पीड़ित पति ने कार्रवाई की मांग की है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह गांव के लोगों के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी के दूसरे व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गए। सोमवार रात पत्नी ने धोखे से उसे नींद की गोलियां खिला दीं। जब वह बेसुध हो गया तो वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पुलिस से न्याय की मांग की है। तीनों बच्चों को वह अपने साथ ले गई है।
युवती प्रेमी संग गई, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
गुलड़िया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी। वह परिवार के साथ 22 नवंबर को रिश्तेदारी में गया था। लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पता लगा है कि बेटी को रूपपुर निवासी करन शर्मा बहलाकर साथ ले गया है। पुलिस नेे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
किशोरी प्रेमी संग गई, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सिलहरी। किशोरी प्रेमी संग चली गई। पिता ने बताया कि 23 नवंबर की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसकी 14 साल की बेटी भी सो रही थी। सुबह को उठा तो बेटी घर में नहीं थी। तलाश किया तो पता चला कि उसे धीरज अपने साथ ले गया है। उसके परिवार के लोगों का बेटी को भगाने में हाथ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।संवाद