फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   She, along with her brother-in-law, had shot her husband in the head and killed him.

Budaun News: बहनोई के साथ मिलकर की थी पति की सिर में गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Jan 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
She, along with her brother-in-law, had shot her husband in the head and killed him.
कादरचौक। गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर की थी। यह आरोप लगाते हुए पिता ने दोनों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या सिर में गोली मारकर की गई है। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। उसके सिर में दो गोली लगने से उसकी मौत होना पाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता इशारउद्दीन ने बताया है कि बेटे की पहली शादी गांव निवासी अंजुम से हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक-दो बार ही वह पति के साथ गांव आई, फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही है।
विज्ञापन

बेटा भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार किया करता था। दिल्ली से करीब दस दिन पहले ही वह घर लौटा था। आरोप है कि सोमवार की रात आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव निवासी अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी व उसके बहनोई व कुछ अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है, जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed