फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sharecroppers will also be able to sell wheat at government purchasing centers

Budaun News: सरकारी क्रय केंद्रों पर बटाईदार भी बेच सकेंगे गेहूं

Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sharecroppers will also be able to sell wheat at government purchasing centers
एक मार्च से जिले में 136 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सरकारी क्रय केंद्र पर अब बटाईदार भी गेहूं बेच सकेंगे। नए नियमों में उनको भी अवसर दिया गया है। बटाईदाराें को खुले बाजार में सस्ते दामों में गेहूं बेचने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अब तक गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होती थी। इस बार शासन ने एक मार्च से गेहूं खरीद कराने का निर्णय लिया है। स्थानीय स्तर पर गेहूं खरीद की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस साल जिले में 136 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल 12.5 लाख क्विंतल लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1.9 फीसदी ही खरीद की जा सकी थी।
विज्ञापन

किसानों को फसल की सही कीमतें मिल सकें। इसके लिए सरकार ने इस बार नियमों में बदलाव करते हुए खरीद केंद्रों पर बटाईदारों के गेहूं खरीदने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए बटाईदाराें को भी वेबसाइट एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसक बाद वह भी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।

---------
136 क्रय केंद्रों पर होगी खरीद
-विभाग की ओर से गेहूं खरीद के लिए जिले में 136 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2295 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदारी होगी। हालांकि गेहूं की उतराई और छनाई के लिए श्रमिकों के लिए मौके पर किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करना होगा।

---------
फैक्ट फाइल
-कुल क्रय केंद्र-136
-पीसीएफ-80
-यूपीएसएस-23
-पीसीयू-10
-मार्केटिंग-17
-एफसीआई-6
-------------
-शासन ने इस बार एक मार्च से गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। जिसमें पांच एजेंसियों के 136 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। समय से सभी केंद्र संचालित किए जाएंगे।
-अतुल कुमार वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed