फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sharadiya Navratri from today, temple decorated

शारदीय नवरात्र आज से, मंदिर सजे, बाजार में खरीदारी

Mon, 26 Sep 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

26 सितंबर सोमवार को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे।मातारानी की गुफा में बाढ़ गंगा, मुख्य पर्वत के साथ इस बार बाबा खाटू श्याम के दरबार के मनमोहक दर्शन भी होंगे।उसके बाद में शाम छह से रात 12 बजे तक मातारानी के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
Sharadiya Navratri from today, temple decorated
नवरात्र को लेकर नगला मंदिर में की जा रही तैयारी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। 26 सितंबर सोमवार को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। नवरात्र को लेकर जिलेभर के मातारानी के मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर रंगरोगन आदि का काम किया गया। सुबह से ही मातारानी के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मातारानी के साज-सज्जा के लिए रविवार को दिनभर भक्तों ने बाजार से खरीदारी की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर मातारानी के दरबार में तैयारियां रविवार रात तक पूरी कर ली गईं। सोमवार को भक्त मातारानी के दर्शन कर मनौतियां मागेंगे। इसको लेकर रविवार को दिन भर बाजार में भक्तों द्वारा नवरात्र को लेकर खरीदारी की गई। पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि घट स्थापना और पूजा शुरू करने के लिए ब्रह्ममुहूर्त समय सुबह चार बजे, शुभ योग सुबह 06:11 से 07:51, 09:04 से 10:34 तक और अभिजित मुहूर्त 11.48 से 12:25 तक रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें नवरात्र का पूजन
स्नानादि करने के बाद शुभ मुहूर्त में लाल आसन पर बैठकर हाथ में जल लेकर, पूजा, व्रत, अनुष्ठान का संकल्प लें। गौरी-गणेश, नवग्रह, वरुण कलश, सप्त घृत मातृका का आदि का सूक्ष्म पूजन करें। इसके बाद देवी मां का पूजन करें। हाथ में जल, रोली, पुष्प एवं अक्षत के साथ माता का ध्यान एवं आह्वान करें। लाल पुष्प के साथ आसन दें। बाद में अर्घ्य, आचमन करें। साथ ही नित्य दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती, श्लोक, मंत्र आदि का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर प्रसाद मंदिर में होंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन
बदायूं। हर प्रसाद मंदिर में बनाई गई मां वैष्णो की गुफा दर्शन के लिए रविवार को देवी के पिंडी रूप की यात्रा छुईया पुल से निकाली गई। यह लालपुल से होती हुई मथुरिया द्वार, गोपी चौक, नेहरू चौक, मुख्य बाजार से टिकटगंज, पथिक चौक होती हुई लाला हरप्रसाद मंदिर में पहुंची। यहां माता के पिंडी रूप का स्थापित किया गया।
सेवक ध्रुवदेव गुप्ता व विशाल गुप्ता ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन की गुफा पूर्ण तैयारी है। मातारानी की गुफा में बाढ़ गंगा, मुख्य पर्वत के साथ इस बार बाबा खाटू श्याम के दरबार के मनमोहक दर्शन भी होंगे। गुफा के दर्शन 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक होंगे। यहां पर प्रतिदिन आरती सुबह आठ बजे और शाम छह बजे होगी।

उसके बाद में शाम छह से रात 12 बजे तक मातारानी के दर्शन होंगे। 27 से 29 सितंबर तथा एक अक्तूबर को बाहर से आए कलाकारों के द्वारा भव्य रासलीला की जाएगी। इस अवसर पर अनिल कुमार, रामसेठी, आलोक गुप्ता, केशव सपड़ा, सावन अरोड़ा, हिमांशु कुमार, सजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

नवरात्र के लिए पूजा सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद

नवरात्र के लिए पूजा सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed