{"_id":"f613e0150137f01011a76b204e96deea","slug":"shaligram-and-tulsi-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने निभाई तुलसी की मुंहदिखाई की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने निभाई तुलसी की मुंहदिखाई की रस्म
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित महिला संगीत के कार्यक्रम में जुटे आयोजकों ने एक-दूसरे से अतिथियों का परिचय भी कराया। परिचय की रस्म फिल्मी अंदाज में निभाई गई। वर पक्ष की ओर से सर्राफ मनीष गोयल और वधू पक्ष की ओर से कपड़ा व्यापारी राजीव वार्ष्णेय का पूरा जुटा। महिलाओं ने भजनों पर मनमोहक नृत्य किया। तुलसी और सालिगराम के सगे-संबंधी भी झूम उठे। महिलाओं ने तुलसी को दक्षिणा भेंट की।
महिला संगीत का कार्यक्रम देर रात तक चला। आयोजकों ने भंडारा कराके उन्हें प्रसाद वितरित किया। बता दें कि देवोत्थान वाले दिन तुलसी और सालिगराम का धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ था। उससे एक दिन पहले रिंग सैरेमनी का प्रोग्राम भी हुआ था। वर और वधू पक्ष की ओर से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुटे थे। महिला संगीत में अमित अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय अवधेश गोयल, संजीव वार्ष्णेय, अशोक गर्ग, साकेत गर्ग आदि का सहयोग रहा।