{"_id":"3b9d38ac219227858e8c9865bb163e65","slug":"shakti-kapoor-entertained-the-audience-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव की शाम में गुदगुदा गए शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव की शाम में गुदगुदा गए शक्ति
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने अपने नटखट अंदाज में किया दर्शकों का मनोरंजन
शक्ति कपूर के आते ही दर्शक उनकी फेमस स्टाइल में आहू आहू करने लगे। उन्होंने ने भी कभी कामेडी तो कभी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। ‘मोहे आई न जग से लाज’ गीत सुनाया। एंकर ने जब उनसे पूछा कि भगवान ने सिर क्यों बनाया? बोले, जूते खाने के लिए। मुंह किसलिए बनाया? बोले, झूठ बोलने के लिए। हाथ किस लिए? तो बोले कि पहले जनता से हाथ जोड़कर वोट मांगने और जीतने के बाद उसी जनता का गला दबाने के लिए। बोतल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि बचपन में दूध की बोतल, युवा होने पर पेप्सी की बोतल, जवानी में बीयर की बोतल, अधेड़ होने पर व्हिस्की की बोतल, बुढ़ापे में ग्लूकोस की बोतल और अंत में गंगाजल की बोतल काम आती है। उनकी इन सब प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। अभिनेता ने मुख्य अतिथि शहर विधायक आबिद रजा को स्टेज पर आमंत्रित कर उनकी भी चुटकी ली। बोले, मैंने भी फिल्मो में मंत्री के रोल किए हैं, लेकिन सब अच्छे वाले। कार्यक्रम का संचालन अजहर खान और रिधिमा ने किया। बीच बीच में हास्य कलाकार अमन श्रीवास्तव ने चुटकुले सुनाए। मिलन डांस ग्रुप ने नृत्य पेश किया।
अव्यवस्थाएं रही हावी, फटकारनी पड़ी लाठी
बदायूं। सफर की थकावट दूर करने के बाद सवा दस बजे मंच पर पहुंचे शक्ति कपूर ने दर्शकों का अभिवादन कर जैसे ही बोलना शुरू किया कि माइक सीटी बजाने लगा। यहीं से उनका मूड उखड़ गया। उन्होंने साउंड सिस्टम सही कराने को कहा, लेकिन बीच बीच में साउंड परेशान करता रहा। आखिरकार वह आधे घंटे की प्रस्तुति देकर सोफे पर बैठ गए। आयोजन स्थल पर बदइंतमाजी से दर्शकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लोग चहारदीवारी कूदकर अंदर आते रहे और मौजूद सुरक्षाकर्मी पास से इंट्री पाने वालों को ही रोकते रहे। फोटो खिंचवाने की होड़ में सब मंच को घेरे ही रहे। अभिनेता कपूर को अंदर लाने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी।
रजा ने किया शक्ति का सम्मान
बदायूं। शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन आबिद रजा ने अभिनेता शक्ति कपूर को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान चेयरमैन फात्मा रजा, अशोक सक्सेना, यशवंत सिंह, दीपक सक्सेना, आजाद चंद्र सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, आयुष सक्सेना, भावेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।