फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shahjahanpur youth dies in tractor trolley collision, brother-in-law injured

Budaun News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से शाहजहांपुर के युवक की मौत, बहनोई घायल

Mon, 21 Apr 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur youth dies in tractor trolley collision, brother-in-law injured
कादरचौक। उसहैत रोड पर गांव सिमरा के पास शनिवार रात साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार शाहजहांपुर के युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका बहनोई चोटिल हो गया। पुलिस ने रविवार को युवक के शव का पॉस्टमॉर्टम कराया है और गल्ला भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव जौंरा पट्टी टाटराबाद निवासी करनपाल (20) पुत्र रामदीन की रिश्तेदारी कादरचौक क्षेत्र के गांव मामूरगंज में है। शुक्रवार रात करनपाल अपनी चचेरी बहन के पति पवन के साथ बाइक से कादरचौक से घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव सिमरा के पास गल्ला लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठा करनपाल उछलकर सिर के बल गिर गए। इससे करनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे पवन को मामूली चोट लगी। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि गल्ला लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed