{"_id":"64f788272b3d0c664700a3e4","slug":"shahjahanpur-stood-first-in-revolver-pistol-shooting-and-badaun-stood-first-in-the-new-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3807-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिवाॅल्वर-पिस्टल शूटिंग में शाहजहांपुर\nऔर नई स्पर्धा में बदायूं रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिवाॅल्वर-पिस्टल शूटिंग में शाहजहांपुर और नई स्पर्धा में बदायूं रहा अव्वल
Wed, 06 Sep 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मी को सम्मानित करते एडीजी पीसी मीना। संवाद
बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही 48वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिसिएंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता का मंगलवार शाम समापन हो गया। आखिरी दिन रिवॉल्वर-पिस्टल शूटिंग में शाहजहांपुर ने प्रथम स्थान पाया, जबकि नई स्पर्धा में बदायूं अव्वल रहा। समापन पर एडीजी पीसी मीना ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को शेखूपुर रेंज में शूटिंग की प्रतियोगिताएं कराई गईं। शुरुआत में रिवाॅल्वर और पिस्टल की शूटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें शाहजहांपुर और बदायूं की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि शाहजहांपुर की टीम बाजी मार ले गई, जबकि बदायूं टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरानी स्पर्धा में संभल और बदायूं टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा। इसमें संभल जिले की टीम आगे रही। बदायूं टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं नई स्पर्धा पुरुष वर्ग में संभल विजेता रहा और शाहजहांपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। नई स्पर्धा महिला वर्ग में बदायूं की टीम अव्वल रही और मुरादाबाद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पुलिस लाइन ग्राउंड में हुए समापन समारोह में एडीजी ने सभी प्रतिभागियों से परिचय करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और विजेताओं को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह, सीओ बिसौली सुनील कुमार और सीओ बिल्सी चंद्रपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह मौजूद रहे।