फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shab-e-Barat

कब्रिस्तानों में रोशनी, इबादत की

Sun, 20 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat
बदायूं। शुक्रवार को होली के साथ ही मुस्लिम धर्म का पर्व शब ए बरात भी था। इस दिन लोग कुरान ख्वानी के साथ ही बुजुर्गों को याद करते हैं। इस लिहाज से बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में जुटे, वहां रोशनी की गई। साथ ही कब्रों पर गुलपोशी व चिरागा किया गया। बच्चों ने भी इबादत में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शब-ए-बरात मुसलमान समुदाय के लिए इबादत, फजीलत, रहमत और मगफिरत की रात मानी जाती है. इसीलिए तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग इस रात नमाज और कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो साल के सभी दिन रात समान हैं, लेकिन इस्लाम में पांच रातें ज्यादा अहम मानी जाती हैं। इनमें ईद की रात, बकरीद की रात, मेअराज की रात, रमजान में शबे कद्र और पांचवीं रात शब-ए-बरात है। बुजुर्ग कहते हैं कि इस रात को की जाने वाली हर जायज दुआ को अल्लाह जरूर कुबूल करते हैं। इस पूरी रात लोगों पर अल्लाह की रहमतें बरसती हैं। इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर जागकर नमाज और कुरान पढ़ते हैं। बल्कि अपने उन बुजुर्गों की मगफिरत के लिए भी दुआ मांगते हैं जिनका निधन हो चुका होता है। यही वजह है कि लोग इस मौके पर कब्रिस्तान भी जाते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग शब-ए-ारात के अगले दिन रोजा रखते हैं। शुक्रवार को शहर के प्रमुख कब्रिस्तानों में रोशनी की गई। चौधरी फैजान, अशरफ राइन,अब्दुल समद, असद आदि कई लोगों ने एसके इंटर कॉलेज के सामने कब्रिस्तान पर इबादत की। बच्चे भी यहां गुलपोशी व दुआ करने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed