{"_id":"6a1ddf22e6009bbc0b087bfa","slug":"sewer-water-filled-on-delhi-highway-traffic-closed-on-one-lane-badaun-news-c-123-1-sbly1035-165222-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली हाईवे पर भरा नाले का पानी, एक लेन पर आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली हाईवे पर भरा नाले का पानी, एक लेन पर आवाजाही बंद
Tue, 02 Jun 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर कुड़ानरसिंहपुर के पास भरा नाले का पानी। संवाद
उझानी। कच्चा नाला चोक हो जाने के बाद दिल्ली हाईवे की एक लेन तालाब नजर आ रही है। स्थिति इस कदर खराब हुई कि प्रभावित लेन की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होने की आशंका की वजह से मेंथा फैक्टरी के सामने मिट्टी डालकर प्रभावित लेन से होकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
मामला कस्बे से सटे गांव कुड़ानरसिंहपुर का है। बदायूं- दिल्ली हाईवे इसी गांव के बीच से होकर निकलता है। ग्रामीण चंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीन- चार दिन पहले हाईवे की दक्षिणी छोर वाली लेन वाली सड़क पर नाले का पानी भर गया। इसके बाद प्रभावित लेन पर मेंथा फैक्टरी के सामने मिट्टी डालकर वाहनों की आवाजाही दूसरी लेन से शुरू करा दी गई।
इसके बाद भी हाईवे की प्रभावित लेन पर नाले का पानी कम नहीं हुआ है। प्रभावित लेन पर आवाजाही पर रोक की वजह से दोनों ओर के वाहन एक ही लेन से होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
आंबेडकर चौराहे के पास का इलाका भी खतरनाक
उझानी में आंबेडकर चौराहे से चंद कदम आगे बालाजीपुरम नई बस्ती के मोड़ पर नाला क्षतिग्रस्त हो जाने से हाईवे से बस्ती में जाने का रास्ता बंद हो गया है। आगे कुछ ही दूरी पर भी नाले का पानी सड़क पर भरा नजर आ जाएगा, लेकिन नाले की मरम्मत कराने की पीडब्ल्यूडी की ओर से कोशिश नहीं कराई गई। पिछले सप्ताह बालाजीपुरम के नागरिकों ने प्रदर्शन भी किया था। मोहल्ले के नेमसिंह ने बताया कि सुनवाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।