फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sewage treatment plant will be set up on Shekhupur road, will get relief from waterlogging

Budaun News: शेखूपुर रोड पर लगेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मिलेगी जलभराव से मुक्ति

Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sewage treatment plant will be set up on Shekhupur road, will get relief from waterlogging
- एसटीपी प्लांट के लिए पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये शासन से भेजे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में सीवर लाइन बिछाने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शासन स्तर से इसके लिए काफी पहले ही मंजूरी मिल गई थी। अब भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि भी मुहैया करा दी गई है। पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये की धनराशि भी भेज दी है। ऐसे में लोगों जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
शहर में सीवर लाइन का मुद्दा काफी पुराना है। इसके लिए कई बार प्रस्ताव बनाए गए, कई बार घोषणाएं हुईं, पर आज तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका, लेकिन अब इसको लेकर काम तेजी से शुरू होने की उम्मीद है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए करीब ढाई हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसे खरीदने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है, साथ ही पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये भी आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शासन ने बहुप्रतीक्षित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन खरीदने के लिए चार करोड़ 13 लाख की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत दे दी है। 40 लाख रुपये आवंटित भी कर दिए हैं। इस प्लांट के लिए शेखूपुर रोड पर जमीन अधिग्रहण की गई है। अब तक धनराशि न मिलने की वजह से यह कार्य रुका हुआ था। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से शेखूपुर रोड पर मीरा सराय क्षेत्र में करीब ढाई हेक्टेयर जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed