फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Several people and animals were injured in an attack by a rabies-infected cow.

Budaun News: रैबीज संक्रमित गोवंश के हमले में कई लोग व जानवर जख्मी

Sun, 01 Feb 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Several people and animals were injured in an attack by a rabies-infected cow.
सैदपुर में पागल हुए गोवंश का चिकित्सक की मदद से रेस्क्यू करते लोग। संवाद
सैदपुर। रविवार को एक गोवंश ने 10-12 लोगों और जानवरों पर हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस और पशु चिकित्सक को सूचित किया। इसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने गोवंश को चिकित्सक की मदद से बेहोश करके रेस्क्यू किया। चिकित्सक ने उसे रैबीज संक्रमित बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती में बीती रात एक गोवंश ने कई बच्चों और लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने रात में 112 पर पुलिस को कॉल करके बुला लिया, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। हमलावर गोवंश को लोगों ने जंगल की तरफ दौड़ा दिया।
विज्ञापन

कस्बाइयों ने बताया कि गोवंश को बीते दिनों किसी कुत्ते ने काट लिया था। इससे वह रैबीज संक्रमित होकर लोगों और जानवरों को मार रहा है। मोहल्ला पूरब, अजहरी चौक, क़ुरेशियान पर दो जानवरों और एक बुजुर्ग महिला समेत कई लोगों और जानवरों पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि किसी को अधिक चोट नहीं आई। लक्ष्णों के आधार पर पशु चिकित्सक ने उसे रैबीज संक्रमित होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को लोगों ने उसकी घेराबंदी कर पशु चिकित्सक के सहयोग से बेहोश कर उसे कब्जे में ले लिया। नगर पंचायत सफाई नायक भजन वाल्मीकी, बब्लू वाल्मीकी ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed