{"_id":"6712eceb03a31d864a0bf404","slug":"seven-year-old-girl-raped-and-strangulated-to-death-in-bilsi-badaun-news-c-123-1-bdn1007-127991-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला काटकर हत्या
Sat, 19 Oct 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी इलाके में सात वर्षीय बच्ची का शुक्रवार की देर शाम एक खंडहर से शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला काटकर हत्या की गई है। इसके अलावा उसका सिर भी कुचला गया है। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस के अलावा एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
पिता का कहना है कि उसकी सात वर्षीय पुत्री शुक्रवार दोपहर बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। शाम करीब आठ बजे तक वह वापस नहीं लौटी। शाम के करीब 8:30 बजे किसी ने सूचना दी कि एक खंडहर पड़े मकान में उसका शव कपड़े में लिपटा पड़ा है। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसका सिर कुचलकर हत्या की गई है। इसके बाद उसका गला काटा गया है।
वहीं, घटना के बाद हर कोई गुस्से में नजर आया। लोग आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।