फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dengue Cases in UP Dengue Outbreak Wreaks Havoc in Budaun Seven Deaths in 24 Hours

UP: इस जिले में बुखार ने बरपाया कहर, 24 घंटे में छात्रा समेत सात की मौत, डेंगू के नौ नए मरीज मिले

Mon, 06 Nov 2023 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 11:07 AM IST
सार

Budaun News: बदायूं में बुखार ने सात और मरीजों की जान ले ली। मरने वालों में दो मरीजों को डेंगू था। डेंगू के नौ नए मरीज भी मिले है, जिससे कुल मरीजों की संख्या 522 हो गई है। 

विज्ञापन
Dengue Cases in UP Dengue Outbreak Wreaks Havoc in Budaun Seven Deaths in 24 Hours
मृतक छात्रा का फाइल फोटो, फॉगिंग करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को छात्रा समेत सात और लोगों ने जान गंवा दी। डेंगू के नौ और संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 522 हो गई है। मरने वालों में दो डेंगू संक्रमित भी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर तक डेंगू कहर बरपाएगा।

विज्ञापन


जिले के ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के गांव लहरा लाड़पुर निवासी छोटे लाल (40 वर्ष) को चार-पांच दिन पहले बुखार आया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान निवासी निहाल हुसैन (65 वर्ष) को भी तीन दिन से बुखार था। शनिवार रात परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला श्रीराम कॉलोनी निवासी किरन (40 वर्ष) को बुखार आया तो परिवार के लोगों ने उनको दवा दिला दी। शनिवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बिसौली क्षेत्र के जलालपुर निवासी निरवेश कुमारी (55 वर्ष) को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। रविवार को बरेली में उनकी मौत हो गई। 

डेंगू ने दो मरीजों की ली जान 
सलेमपुर निवासी रानी की शनिवार को डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। उझानी के गांव रिसौली के मोहल्ला भिका पट्टी निवासी कक्षा नौ की छात्रा विशाखा (15 वर्ष) को बुखार आया तो परिवार के लोगों ने उसे दवा दिलाने के साथ जांच कराई, जिसमें वह डेंगू संक्रमित मिली। उसका बदायूं में इलाज चल रहा था। 

दो दिन पहले विशाखा की हालत में सुधार होने पर परिवार वाले घर ले आए। रविवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। रूदायन के मोहल्ला बीच निवासी समाजसेवी सूरज पाल को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। रविवार शाम उनकी मौत हो गई।

मलेरिया विभाग ने कराई फागिंग
मलेरिया विभाग ने ब्लॉक जगत के गांव मोहम्म्द नगर सुलरा और सहसवान क्षेत्र के गांव चितरी में लार्वा की जांच की। लार्वा को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले भर में जो भी डेंगू संक्रमित मरीज हैं, उनका स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed