फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven Pakistani women living in the district will not leave the country now

Budaun News: जिले में रह रहीं सात पाकिस्तानी महिलाएं, अभी नहीं छोड़ेंगी देश

Fri, 25 Apr 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven Pakistani women living in the district will not leave the country now
बदायूं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। उस आदेश के बाद एलआईयू ने पाकिस्तानियों की सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंपी है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में इस समय सात पाकिस्तानी महिलाएं रह रहीं है। यह सभी दीर्घकालीन वीजा पर हैं और अभी इनकी वापसी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर फैसले लिए हैं। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इससे जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस समय जिले में सात पाकिस्तानी महिलाएं रह रहीं हैं। एलआईयू ने सभी की जांच पड़ताल करते हुए वीजा व पासपोर्ट की जानकारी जुटाकर अधिकारियों को सूची सौंपी है। यहां रह रही सभी पाकिस्तानी महिलाएं का दीर्घकालीन वीजा पर है। यह महिलाएं अलग-अलग समय पर किसी न किसी वजह से यहां आकर रहने लगीं थी। इनमें शहर में पांच, उझानी में एक व सहसवान एक महिला रह रही है।
विज्ञापन

--

मां के पासपोर्ट पर अल्प आयु में आई बदायूं
एक महिला 1963 में अपनी मां के पासपोर्ट पर अल्पआयु में भारत आई है। उझानी में रहने वाली एक महिला मां के पासपोर्ट पर साल 1960 में बदायूं आई थी। तब से परिवार के साथ यहीं रह रहीं है। इसके अलावा अन्य पांच महिलाएं भी किसी न किसी वजह से बदायूं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले में सात पाकिस्तानी महिलाएं रह रही हैं। इन सभी के पास दीर्धकालीन वीजा है। उन्हें बाहर करने का कोई आदेश नहीं आया है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed