{"_id":"665a69f1d2e9f5c25502343b","slug":"seven-members-of-a-family-drowned-in-ganga-one-youth-died-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119670-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक ही परिवार के सात लोग गंगा में बहे, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक ही परिवार के सात लोग गंगा में बहे, एक युवक की मौत
Sat, 01 Jun 2024 05:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
उसहैत के भकरी घाट पर मौजूद युवक के परिवार वाले। संवाद
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में गंगा नदी के भकरी घाट पर शुक्रवार दोपहर स्नान करते समय एक ही परिवार के सात लोग बह गए। कड़ी मशक्कत के बाद छह लोगों को बचाया गया। 19 साल के महेश की नदी में डूबकर मौत हो गई।
मुबारकपुर निवासी कुंवरपाल का परिवार मनौती पूर्ण होने पर गंगा मइया को पहनावा करने भकरी घाट पहुंचा था। स्नान करते समय परिवार के सदस्य अंदर की चले गए। तेज बहाव की वजह से वह डूबने लगे। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग नदी में उतरे। कुंवरपाल (40) पुत्र धनपाल, उनकी पत्नी सुनीता (40), गजेंद्र (20) पुत्र श्रीपाल, कुसुमलता (45) पत्नी सत्यपाल, अर्जुन (15) पुत्र रक्षपाल और रघुवर दयाल (65) को तो बचा लिया गया।
करीब एक घंटे तक तलाश के बाद जब महेश (19) को बाहर निकाला गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शनिवार को होनी थी गोद भराई की रस्म
पिछले दिनों महेश की शादी ग्राम चंगासी निवासी एक युवती से तय हुई थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। शनिवार को महेश का परिवार गोद भराई की रस्म निभाने के लिए जाने वाला था। इससे पहले ही हादसे में महेश की जान चली गई।