{"_id":"6642999b17f73b4bbe0e78b4","slug":"seven-lakh-rupees-stolen-from-the-houses-of-two-people-including-the-principal-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118658-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधानाचार्य समेत दो लोगों के घरों में सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधानाचार्य समेत दो लोगों के घरों में सात लाख की चोरी
विज्ञापन
भारद्वाज कॉलोनी में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बदायूं। चोर लगातार सुनसान घरों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार रात से लेकर सोमवार सुबह चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब सात लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की भारद्वाज कॉलोनी निवासी अर्पित भारद्वाज के मुताबिक, उनका पूरा परिवार शनिवार रात चौबे मोहल्ले में स्थित पुराने घर पर चला गया था। यहां भारद्वाज कॉलोनी के नए मकान में ताला पड़ा हुआ था। शनिवार रात उनके पुराने मकान में बाबा खाटू श्याम का कीर्तन चल रहा था। रविवार शाम तक पूरा परिवार वहीं रहा। मोहल्ले के लोगों ने उनके घर पर ताला पड़ा देखा था। इससे परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी नहीं हो पाई।
रविवार देर रात परिवार वाले नए घर पर पहुंचे, तब उन्होंने घर पर ताला टूटा पड़ा देखा। यह देखकर परिवार वाले समझ गए कि उनके घर में चोरी की घटना हुई है। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का सारा सामान फैला पड़ा था और अलमारी टूटी पड़ी थी। अर्पित ने बताया कि उनके घर से 40 हजार रुपये, 28 ग्राम सोने के जेवर, चांदी का कमरबंद और अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोर उनके घर से एक पेन ड्राइव भी ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के पति गए थे टहलने, तभी घर में घुसे चोर
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अनीता सिंह राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह अपने घर में सो रही थीं। उनके पति रामवीर सिंह सुबह चार बजे टहलने बाहर गए थे। इस दौरान वह घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा गए। वह करीब एक घंटा बाद टहलकर घर आए तो उनके दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।
यह देखकर उन्होंने पत्नी को आवाज लगाई। वह सोते से उठकर आईं तो हैरान रह गईं। चोर उनके घर में घुसकर अलमारी तोड़कर 40 हजार रुपये, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कुंडल चुराकर ले जा चुके थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद