फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven injured in separate incidents of assault.

Budaun News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में सात घायल

Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in separate incidents of assault.
बिसौली। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मामूली विवादों ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो घटनाओं में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर मई की है। जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा श्यामा देवी से अपने ही घर के बाहर गंदगी फैलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी भाई रामरतन और रामभजन पुत्रगण बुद्धसेन गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान राधेश्याम, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्रियां रजनी व राखी को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में रजनी के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना ग्राम दौलतपुर की है। यहां भी मामूली बात को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावर दंपती नक्षत्रपाल और सीमा ने अपने पड़ोसी दंपती रनवीर और पिंकी के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रनवीर के भतीजे अभय को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed