फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven hundred farmers Czech distributed compensation

सात सौ किसानों को बांटे मुआवजे के चेक

Sun, 10 May 2015 08:09 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Sun, 10 May 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन

बेमौसम बरसात के बाद गेहूं की फसल में हुई बर्बादी से राहत दिलाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा लगातार किसानों की सूचियां तैयार की जा रही हैं। तहसीलदार नानक सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव अहियापुर, हिंडोर और नवाब गंज पहुंचकर 709 किसानों को साढ़े 19 लाख रुपये के चेक वितरित किए। चेक पाकर किसानों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन

तहसीलदार नानक सिंह के मुताबिक अहियापुर में 100 किसानों को तीन लाख के, गांव हिंडोर में 440 किसानों को 14 लाख के और गांव नवाबगंज में 169 किसानों को ढाई लाख के चेक वितरित किए। कुछ किसानों ने यह भी कहा कि किसानों को दी जाने वाली राहत उसके हुए नुकसान के मुताबिक बहुत कम है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल, विचित्र पाल, चेतेंद्र शर्मा, थान सिंह, विनय कुमार, कामेश सक्सेना, खुशहाली राम, एकराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed