{"_id":"691246a1d75fd9b3df0d8c80","slug":"seven-blos-have-not-yet-started-the-work-of-sir-case-will-be-registered-badaun-news-c-123-1-sbly1006-150596-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सात बीएलओ ने अबतक शुरू नहीं किया एसआईआर का काम, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सात बीएलओ ने अबतक शुरू नहीं किया एसआईआर का काम, दर्ज होगा केस
विज्ञापन
बिल्सी के गांव अंबियापुर में एक बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम प्रेमपाल सिंह। संवाद
बिल्सी। एसडीएम ने सोमवार को अंबियापुर के भाग संख्या 71, 72 बूथ संख्या का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ देवेंद्र पाल सिंह, बांकेलाल, खेमपाल, कृष्णगोपाल, जलधारा देवी, सत्येंद्र सिंह, अंजना देवी द्वारा बीएलओ का कार्य न किए जाने के कारण उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मिले बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसआईआर के इस अभियान को एक माह कर चलाया जाएगा।
इसी दौरान इन प्रपत्रों का वितरण और उन्हें जमा करना होगा। इसलिए सभी बीएलओ समय-सीमा को ध्यान में रख काम करें। जो भी बीएलओ इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इधर, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उझानी में नगर पालिका परिषद में बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर के कार्य की समीक्षा की। साथ ही गणना प्रपत्रों के सही भरने, समय पर रिपोर्ट भेजने और जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर कई बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विशेष पुनरीक्षण के प्रपत्र वितरित किए
दातागंज। विधानसभा क्षेत्र में चार नवंबर से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह व एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह को गणना प्रपत्र वितरित किए। दातागंज विधानसभा में 4,18,699 मतदाताओं को चार नवंबर से ईएफ फॉर्म के वितरण प्रारंभ हो गया है, जिसको मतदाता को भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करना होगा। इस अवसर पर बीएलओ व सुपरवाइजर ने एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद