सनसनीखेज खुलासा: दुष्कर्म में नाकाम होने पर दो महिलाओं की हत्या, तालाब में फेंके शव; सात आरोपी गिरफ्तार
बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की हत्या की गई थी। इसके बाद उनके शव तालाब में फेंके गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरिंदगी के बाद दोनों महिलाओं की हत्या की गई थी। कोल्ड स्टोर के तीन कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। नाकाम होने पर उनकी हत्या कर दी। अगले दिन दोनों के शवों को पन्नी में बांधकर कार से ले जाकर उसहैत इलाके में तालाब में फेंके दिए थे। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म
दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की हत्या की गई थी। उनमें एक महिला के लेवर ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा से अवैध संबंध थे। वह एक महिला को कोल्ड स्टोर को ठंडा करने वाली मशीन के कमरे में बुलाकर ले गया था। उसी वक्त वहां दूसरी महिला भी पहुंच गई थी। जहां ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा, ऑपरेटर अजय शर्मा और मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला