{"_id":"6adfba33d685f3ea0f0ab4d6","slug":"setback-for-bjp-two-former-mlas-join-sp-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176304-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा को झटका, दो पूर्व विधायक सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा को झटका, दो पूर्व विधायक सपा में शामिल
Tue, 27 Oct 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मिलते पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, कुशाग्र सागर और केसी शाक्य। स्रोत पार्टी
- फोटो : samvad
बदायूं। बिसौली और दातागंज में भाजपा को झटका लगा है। बसपा से विधायक रहे सिनोद शाक्य भाजपा को छोड़ फिर सपा में शामिल हो गए, वह पहले सपा को छोड़ कर भाजपा में आए थे। जबकि बिसौली से भाजपा के विधायक रहे कुशाग्र सागर ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है।
दोनों नेताओं के साथ म्याऊं के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य ने भी सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। सिनोद शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है, जबकि कुशाग्र सागर का बिसौली क्षेत्र में अपना राजनीतिक आधार है। ऐसे में दोनों नेताओं के पाला बदलने से दातागंज और बिसौली विधानसभा क्षेत्रों में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसका चुनावी असर कितना होगा, यह उनके समर्थकों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा।
आबिद राजा और आशीष यादव को एक मंच पर लाए शिवपाल सपा ने संगठन की मजबूती के लिए अपने दो कद्दावर नेताओं के बीच सुलह कराई है। साथ ही बदायूं की राजनीति में संदेश दिया है कि नेताओं में अब कोई मतभेद नहीं है। लखनऊ में रविवार को शिवपाल यादव ने अपने आवास पर बदायूं के पूर्व मंत्री आबिद रजा और सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के बीच सुलह कराने की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के एक साथ आने से शेखपुर सीट की दावेदारी को लेकर चली आ रही प्रतिस्पर्धा के बादल भी छंटते नजर आ रहे हैं। इधर, आबिद रजा ने बताया कि शिवपाल यादव की पहल पर एक हुए हैं। संगठन को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होना भी जरूरी है।

अखिलेश यादव से मिलते पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, कुशाग्र सागर और केसी शाक्य। स्रोत पार्टी- फोटो : samvad