Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Set up a separate village to protect from floods, forgot to provide facilities

Budaun News: बाढ़ से बचाने के लिए बसा दिया अलग गांव, सुविधाएं देना भूल गए

Tue, 21 Jan 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 21 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Set up a separate village to protect from floods, forgot to provide facilities
मुकेश।
उसहैत। करीब छह साल पहले आई बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने 40 परिवारों को गांव से कुछ दूरी पर बसाया था। परिवारों को जीवन जीने को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं देने की बात कही गई थी। लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी 150 से अधिक लोग सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों ने प्रशासन से सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में उसहैत क्षेत्र में बाढ़ आई तो गांव अहमद नगर बछौरा के 40 परिवारों के करीब 150 लोग ऐसे थे जो बेघर हो गए। शासन के सख्त निर्देश थे कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद होनी चाहिए। प्रशासन के अधिकारियों ने इन परिवारों को गांव से दूर सुरक्षित जगह पर जमीन आवंटित कराई और उनके आवास बनवा दिए गए।
विज्ञापन

ये परिवार अब तक नवीन अहमद नगर में रहते आ रहे हैं। इन परिवारों को छह साल के करीब हो गए हैं, लेकिन आज तक बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रशासन इन्हें मुहैया नहीं करा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया लेकिन स्थिति पहले जैसी ही है, बिजली के लिए ग्रामीण सौर ऊर्जा पर ही निर्भर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी और बारिश में सौर ऊर्जा भी नहीं मिल पाती है, इससे ज्यादा समस्या हो जाती है।

मुकेश।

मुकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed