फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Serving Pornography Program will be restricted

अश्लीलता परोसने वाले  कार्यक्रम होंगे प्रतिबंधित

Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक। 
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।  Updated Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Serving Pornography Program will be restricted
मेला ककोड़ा - फोटो : अमर उजाला
मेला ककोड़ा में पहली बार स्नानार्थियों की सुरक्षा (एनडीआरएफ) के हवाले
विज्ञापन

आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सालय भी होंगे स्थापित
जायजा लेने पहुंचे मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

मिनी कुंभ के नाम से विख्यात मेला ककोड़ा इस बार अलग अंदाज में दिखाई देगा। लोगों की आस्था और श्रद्धा का ध्यान रखते हुए अश्लीलता परोसने वाले कार्यक्रमों पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए पहली बार राष्ट्रीय आपदा मोचल बल(एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है। साथ ही एलोपैथी के अलावा आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक के भी अस्थाई चिकित्सालयों की स्थापना कराई जा रही है।
शनिवार को बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु और डीआईजी आशुतोष कुमार तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेला स्थल पहुंचे। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। 
विज्ञापन

आयुक्त ने स्पष्ट आदेश दिए कि पॉलीथीन, जुआ, मांस, मदिरा पर पूर्ण रोक लगाई जाए। वहीं, अश्लीलता परोसने वाले कार्यक्रमों पर भी पूर्ण प्रतिबंध हो। उन्होंने मेला स्थल को खुले में शौच मुक्त रखने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मेले मेें कोई भी खाली स्थान ऐसा नहीं होना चाहिए, जहां पर्याप्त रोशनी न हो। अग्निशमन वाहनों की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए। सफाई और जनरेटर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी आशुतोष कुमार ने सुरक्षा कर्मियों के पास ड्रेगन लाइट की व्यवस्था रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में बल्लियों और रस्से के माध्यम से बैरीकेडिंग कराने, खतरे के संकेत और साइन बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने एसओ कादरचौक, मेला पुलिस अधिकारी रुकुम पाल सिंह को हिदायत दी है कि मेला अवधि में विशेष सर्तकता बरती जाए। 
डीएम पवन कुमार ने आयुक्त को अवगत कराया कि मेले में पहली बार बीएसएनएल का अस्थाई टावर की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की डिस्प्ले देखने के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया गया है। मेला परिसर में 350 हैंडपंप और पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। दो सौ अस्थाई शौचालयों की स्थापना के साथ ही आठ मोबाइल शौचालय भी लगाए जाएंगे। एसएसपी महेंद्र यादव ने 13 व 14 नवंबर को मुख्य स्नान होने के कारण विशेष सतर्कत रखने के कहा। पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़ रखने के लिए कहा। इससे पूर्व मंडलायुक्त प्रमांशु और डीआईजी कुमार ने मां गंगा का पूजन किया। 
इस दौरान सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा एसपी आरए संजय राय समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
 
लाउडस्पीकर से दी जाएगी चेतावनी

कादरचौक। आयुक्त ने कहा कि गंगा नदी में मोटरबोट लगाकर लाउडस्पीकर से गहरे पानी के संबंध में चेतावनी के लिए निरंतर ऐलान कराने के लिए कहा। बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का यह दायित्व है कि उनके कार्यक्षेत्र के बाहर भी यदि कोई कार्य है तो भी संबंधित अधिकारी तक उसकी सूचना अवश्य दी जाए। जिससे मेले में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। 
 
पंचायती राज मंत्री करेंगे उद्घाटन
कादरचौक। मेला ककोड़ा का उद्घाटन 12 नवंबर को किया जाएगा। एएमए हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि उद्घाटन के लिए पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी तथा सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे। अन्य विधायक, नेता भी शिरकत करेंगे।
 
राजनीतिक कैंपस तैयार
कादरचौक। मेले में दुकानों के साथ वीआाईपी कैंपस और राजनीतिक कैंपस तैयार हो चुके हैं। बिजली व्यवस्था भी कराई जा रही है। इस बार भीड़ को देखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे है।

 
गंगा ने किया कटान, जल स्तर डेढ़ फीट बढ़ा 
कादरचौक। मिनी कुंभ के स्नान से पूर्व ही गंगा में नहरों की सिल्ट सफाई के कारण गंगा का जलस्तर हेड मल्लाह मुसाकिर के अनुसार डेढ फीट तक बढ़ गया है। जहां स्नान घाट बनाना था, वहां गंगा का कटान भी हो रहा है। लगभग तीन फीट तक गंगा ने कटान किया है। अभियंता बाढ खंड दिलशाद ने बताया कि कल से जलस्तर में कमी आएगी। आज 6547 क्यूसेक पानी चल रहा है, जो अब घटने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed