फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Serious illnesses are rising rapidly among women.

Budaun News: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहीं गंभीर बीमारियां

Wed, 05 Aug 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 05 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Serious illnesses are rising rapidly among women.
बदायूं। जिले की महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं। पहले की तुलना में महिलाएं उपचार कराने अधिक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में एक जुलाई से 31 जुलाई की बात करें तो एक माह में करीब 30,210 मरीज इलाज करने के लिए पहुंचे। इनमें 60 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, मोटापा और समय पर जांच न कराना, इसके प्रमुख कारण हैं। कई महिलाएं बीमारी बढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचती हैं, जिससे इलाज में अधिक समय लगता है। इधर, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शिवमोहन कमल ने सलाह दी है कि 30 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को नियमित रूप से रक्तचाप, ब्लड शुगर और थायराइड की जांच करानी चाहिए। संतुलित भोजन, योग और नियमित व्यायाम से इन बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन


--



डायबिटीज और बीपी की शिकार महिलाएं

- जिला अस्पताल में पिछले एक माह में करीब 5400 लोग डायबिटीज के पहुंचे हैं। इनमें से 3047 महिलाएं डायबिटीज के शिकार मिली हैं। वहीं, जुलाई माह में बीपी के 2040 मरीज पहुंचे थे, जिसमें से 970 महिलाएं बीपी की मरीज निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

एक सप्ताह ओपीडी का हाल



दिन- मरीज- महिलाएं- पुरुष

बुधवार-1366-785-581



बृहस्पतिवार-1274-789-485

शुक्रवार-974-495-479



शनिवार-960-490-470

सोमवार-1461-794-667



मंगलवार-1482-840-642

---



वर्जन--

लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, बाहर की चीजों को खाने से बचाना चाहिए। साथ ही पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। वहीं शुरुआती लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।



-डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed