फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Secondary schools will have their own band, will conduct cultural activities

Budaun News: माध्यमिक विद्यालयों का अपना होगा बैंड, कराएंगे सांस्कृतिक गतिविधियां

Wed, 25 Jun 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Secondary schools will have their own band, will conduct cultural activities
राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों का अब अपना बैंड होगा। स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। सत्र 2025-26 में बैंड की सामग्री खरीदी जाएगी। इसके बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जनपद के माध्यमिक शिक्षा के 305 विद्यालयों में छात्र-छात्राएं कला, संगीत व नृत्य सीखेंगे। इसके लिए विभाग ने विद्यालय में अपना बैंड बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे कला, संगीत और नृत्य में निपुण तो बनेंगे ही साथ ही इससे वह पढ़ाई के दबाव को भी कम महसूस करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त कर वह विद्यालय स्तर, मंडल स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग भी कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं में समन्वय के लिए जनपद स्तर पर शिक्षकों को नोडल नामित किया जाएगा। इसमें खेल, पीटी, स्काउट-गाइड, व्यायाम, एनसीसी से जुड़े शिक्षक शामिल होंगे। विद्यार्थियों में कलात्मक विधा बढ़ाने के लिए कला उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सांस्कृतिक शिक्षा निदेशक सांत्वना तिवारी ने सभी डीआईओएस को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
अपना बैंड होने से छात्र-छात्राएं कला, नृत्य और गायन में प्रतिभाग कर सकेंगे। इससे उन पर पढ़ाई का दबाव भी कम होगा। वहीं इससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ भी रह सकेंगे। परिषद ने यदि विद्यालयों में बैंड बनाने का निर्देश दिया है। -डॉ. लालजी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed