{"_id":"c034e2d6ce8d03aa07f52a39b9691252","slug":"seats-177-called-531-drove-48-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें 177, बुलाए 531, पहुंचे 48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटें 177, बुलाए 531, पहुंचे 48
badaun
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रिक्त सीटों के सापेक्ष बढ़कर बुलाए गए तीन गुना अभ्यर्थियों में से मात्र 48 ही काउंसिलिंग कराने पहुंचे। इनका चयन कर शाम ढले नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
जिले में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जनवरी से गतिमान है। करीब 1600 पदों पर शिक्षकों को टीईटी मेरिट के अनुसार चयनित किया जाना था। इसमें छह काउंसिलिंग होने के उपरांत भी करीब 177 सीटें खाली पड़ गईं। लिहाजा इन्हें भरने के लिए नई तरकीब निकालते हुए शासन ने सातवीं काउंसिलिंग में तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने का निर्णय लिया। इस पर प्रक्रिया को बढ़ाते हुए डायट संस्थान ने तीन गुना यानि 531 अभ्यर्थियों की सूची निकालते हुए अभ्यर्थी बुलाए। मंगलवार को काउंसिलिंग शुरू कराई गई। लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों रहीं। मात्र 48 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे बैठे अधिकारी, कर्मचारी अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि 48 अभ्यर्थी आए हैं। इसमें सूची में रिक्त पदों के अंदर जो अभ्यर्थी आए उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। वहीं वेटिंग वालों को दो से तीन दिन बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। वह भी तब अगर कोई 177 के अंदर वाला अभ्यर्थी नहीं पहुंचता है। अगर कोई अभ्यर्थी इस बीच आता है तो बाकी को बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन