{"_id":"649b3978a27bda24d603cc04","slug":"search-for-the-person-asking-for-money-by-creating-fake-facebook-id-of-sp-city-badaun-news-c-4-1-193484-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसपी सिटी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रकम मांगने वाले की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसपी सिटी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रकम मांगने वाले की तलाश
विज्ञापन
साइबर और सर्विलांस सेल ने शुरू की पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। एसपी सिटी के नाम से उनका फोटो लगाकर बनाई गई फेसबुक आईडी से कई लोगों से पैसे मांगने के मैसेज भेजने का मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने वाले की तलाश शुरू कर दी है। साइबर ठग की तलाश के लिए साइबर सेल के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव के नाम से फेसबुक आईडी बनाते हुए उनका फोटो भी लगा दिया गया। इस तरह से तमाम लोगों को साइबर ठग ने उस आईडी से जोड़ लिया। बाद में साइबर ठग मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड करने लगा। हालांकि अब लोग जागरूक हो चुके हैं इसलिए उसके झांसे में कोई नहीं आए।
एसपी सिटी के नाम से बनी फेसबुक आइडी से पैसे की मांग करने की जानकारी उनके करीबियों ने उन्हें दी तो वह हैरत में पड़ गए। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने मामले की जांच साइबर सेल और सर्विलांस सेल को सौंपी। दोनों ही टीमें साइबर ठग की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
-
ब्लॉक की गई फेक आइडी
- एसपी सिटी के नाम से बनाई गई फेक आइडी की जानकारी होते ही टीमों ने जांच शुरू कर दी। सबसे पहले फेक आईडी को ब्लॉक किया गया। इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल को भी साइबर ठग की तलाश के लिए लगाया गया है। दोनों ही टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं।
-
पकड़ में नहीं आ रहे साइबर ठग
जिले में साइबर ठगी के तमाम मामले सामने आ चुके हैं। इसमें फेक फेसबुक आईडी बनाकर रकम मांगने के भी पांच मामले सामने आए हैं। उनकी जांच में सामने आया है कि साइबर ठग बेहद शातिर हैं और वह राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल से यह नेटवर्क चला रहे हैं। फर्जी आईडी की वजह से वह पकड़ में नहीं आ रहे हैं। हालांकि साइबर सेल के प्रभारी का कहना है कि साइबर ठगी करने के नौ मामलों का वर्कआउट किया जा चुका है।